Physics 11th Class मात्रक और मापन (भाग 3)
भौतिक राशि की विमाएँ : ( Dimensions of a Physical Quantity) किसी भौतिक राशि की विमाएँ उन घातों (या घातांकों) को कहते हैं , जिन्हें उस राशि को व्यक्त करने के लिए मूल राशियों पर चढ़ाना पड़ता है। उदाहरण : (1) आयतन = लंबाई × चौड़ाई ×ऊंचाई = [L] × [ L] × [L] = [L 3 ] = [M 0 L 3 T 0 ] इसलिए आयतन की द्रव्यमान में विमा 0 , लंबाई में विमाएँ 3 तथा समय में विमा 0 है। (2) वेग = विस्थाप्न/समय = [L]/[T] = [M 0 L 1 T -1 ] इसलिए वेग की द्रव्यमान में विमा 0 , लंबाई में विमा 1 तथा समय में विमा -1 है। (3) त्वरण = वेग/समय = [M 0 L 1 T -1 ]/[T] = [M 0 L 1 T -2 ] इसलिए त्वरण की द्रव्यमान में विमा 0 , लंबाई में विमा 1 तथा समय में विमा -2 है। (4) इसी तरह , बल = द्रव्यमान × त्वरण = M × [M 0 L 1 T -2 ] = [M 1 L 1 T -2 ] बल की द्रव्यमान में विमा 1 , लंबाई में विमा 1 तथा समय में विमा -2 है। विमीय सूत्र : किसी दी हुई भौतिक राशि का विमीय सूत्र वह व्यंजक है जो यह दर्शाता है कि उस भौतिक राशि में किस मूल राशि कि कितनी विमाएँ है।
Comments